Chatur Narad

News Portal

चकजोगीवाला में गुलदार का हमला, ग्रामीणों में दहशत

चतुर नारद ब्यूरो: देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज से सटे चकजोगीवाला क्षेत्र में गुलदार की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। बीती रात गुलदार ने ग्राम प्रधान मोहर सिंह असवाल के घर के परिसर में घुसकर पालतू मवेशी पर हमला कर दिया। मवेशी के शोर मचाने पर पास में रहने वाले लक्की असवाल छत पर चढ़ गए और शोर मचाया, जिससे गुलदार मवेशी को छोड़कर भाग निकला।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इससे पहले भी गुलदार एक कुत्ते को उठा ले गया था। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। ग्राम प्रधान ने बताया कि क्षेत्र में बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता गहराती जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *