Chatur Narad

News Portal

ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या, सनसनी

चतुर नारद ब्यूरो:

ऋषिकेश के शिवाजी नगर में एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों में दहशत का माहौल है।

इंस्पेक्टर केसी भट्ट ने बताया कि महिला एम्स ऋषिकेश में नौकरी करती है। वह शिवाजी नगर में अकेली रह रही थी। शनिवार रात महिला करीब 9.45 बजे घर पहुंची थी। इस दौरान किसी ने गेट के बाहर से गोली चलाई जिसमें महिला को गोली लग गई। महिला ने दम तोड़ दिया। महिला तलाकशुदा थी। पुलिस मौके पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।