Chatur Narad

News Portal

ब्रेकिंग: इन जिलों में कल भी स्कूल रहेंगे बंद

चतुर नारद ब्यूरो:

उत्तराखंड में भीषण वर्षा को लेकर मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सभी जिलों में जिला प्रशासन खासा मुस्तैद हैं।।मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को भी तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके बाद हरिद्वार जिले में डीएम मयूर दीक्षित ने समस्त जिले में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। देहरादून, टिहरी और पौड़ी में भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।