Chatur Narad

News Portal

लापरवाही पर 5000 रूपये तक जुर्माना लगाएगा नगर निगम

नगर निगम ऋषिकेश लगाएगा आर्थिक जुर्माना

ऋषिकेश: नगर निगम ऋषिकेश अब कूड़ा सेग्रीगेशन में सहयोग न करने वाले परिवारों पर 1000 से 5000 रूपये तक जुर्माना लगाएगा। नगर निगम बोर्ड में स्वीकृत प्रस्ताव को निगम प्रशासन ने पूरे नगर में लागू कर दिया है।
सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि जुलाई 2024 में ऋषिकेश में अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर कूड़ा सेग्रीगेशन की व्यवस्था की गई थी, जिसमें सभी लोगों को जैविक व अजैविक कूड़ा अलग-अलग देने को कहा था। इसमें अधिकांश लोग सहयोग कर रहे हैं, लेकिन कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वे एक ही थैले में जैविक व अजैविक कूड़ा दे रहे हैं जिससे सेग्रीगेशन प्रभावित हो रहा है।
बताया कि पहले माह 100 रूपये, दूसरे 200 व तीसरे दिन 5000 रूपये आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही नगर आयुक्त की ओर से सहयोग करने वाले परिवारों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।